Jobs
Sarkari Jankari

GDS Recruitment 2026 | Online Apply Kaise Kare | India Post GDS Registration Online Step-by-Step Full Process

India Post GDS Recruitment 2026: Department of Post (India Post), 

Government of India ने Gramin Dak Sevak (GDS) Schedule-II July 2026 के तहत विभिन्न राज्यों में 23,757 पदों पर भर्ती के लिए Official Notification जारी किया है। इस भर्ती के लिए OTR Registration 31 August 2026 से शुरू हो चुका है। OTR Registration की Last Date 19 September 2026 है, जबकि Online Application Submission 02 September 2026 से शुरू होगा और उम्मीदवार 21 September 2026 तक Application Form Submit कर सकते हैं।

India Post GDS Jobs 2026 में आवेदन करने से पहले उम्मीदवार Age Limit, Educational Qualification, Vacancy Details, Pay Scale, Selection Process, Application Fee सहित सभी जरूरी जानकारी जरूर चेक करें। सभी Eligible और Interested Candidates को सलाह दी जाती है कि India Post GDS Recruitment 2026 Official Notification को ध्यान से पढ़ने के बाद ही Online Apply करें।

India Post GDS Recruitment 2026 की महत्वपूर्ण जानकारी और Online Apply Link नीचे दिया गया है। 

इस भर्ती में Branch Postmaster (BPM), Assistant Branch Postmaster (ABPM) और Dak Sevak के पद शामिल हैं।

India Post GDS Recruitment 2026,

India Post GDS Recruitment 2026 – Overview

जानकारी विवरण
विभाग Department of Posts, Government of India
भर्ती Gramin Dak Sevak (GDS)
Schedule Schedule-II, July-2026
Notification No. 17-12/2026-GDS
Notification Date 20 अगस्त 2026
कुल पद 23,757
पद का नाम BPM, ABPM, Dak Sevak
योग्यता 10वीं पास
आयु सीमा 18 से 40 वर्ष
चयन 10वीं Merit List
आवेदन Online
OTR शुरू 31 अगस्त 2026
आवेदन शुरू 2 सितंबर 2026
अंतिम तारीख 21 सितंबर 2026
Correction 23–24 सितंबर 2026

GDS Vacancy 2026 – कुल 23,757 पद

India Post GDS Recruitment 2026 में कुल 23,757 Gramin Dak Sevak पद रखे गए हैं। इन पदों में BPM, ABPM और Dak Sevak के पद शामिल हैं।

Vacancy Details

Total Vacancy: 23757 Post  

India Post GDS 2026 State / Circle Wise Vacancy Details 

S no. Circle language total post
1Andhra Pradesh CircleTelugu917
2Assam CircleAssamese/Asomiya322
3Assam CircleBengali77
4Assam CircleBodo15
5Bihar CircleHindi1,098
6Chhattisgarh CircleHindi762
7Delhi CircleHindi16
8Gujarat CircleGujarati499
9Haryana CircleHindi87
10Himachal Pradesh CircleHindi335
11Jammu and Kashmir CircleHindi/Urdu340
12Jharkhand CircleHindi1,379
13Karnataka CircleKannada1,116
14Kerala CircleMalayalam1,373
15Madhya Pradesh CircleHindi1,450
16Maharashtra CircleKonkani/Marathi134
17Maharashtra CircleMarathi2,297
18North Eastern CircleBengali/Kokborok179
19North Eastern CircleEnglish/Hindi1,354
20North Eastern CircleEnglish/Hindi and Garo296
21North Eastern CircleEnglish/Hindi and Khasi369
22North Eastern CircleEnglish/Manipuri306
23North Eastern CircleMizo110
24Odisha CircleOriya1,353
25Punjab CircleEnglish/Hindi3
26Punjab CirclePunjabi119
27Rajasthan CircleHindi1,009
28Tamilnadu CircleTamil2,118
29Telangana CircleTelugu419
30Uttarakhand CircleHindi452
31Uttar Pradesh CircleHindi1,691
32West Bengal CircleBengali1,619
33West Bengal CircleBengali/Nepali12
34West Bengal CircleEnglish and Bhutia/Gurung/Lepcha/Nepali/Rai/Sherpa/Tamang86
35West Bengal CircleEnglish/Hindi38
36West Bengal CircleNepali7
Total - - 23,757

Vacancy अलग-अलग Postal Circle और Division के अनुसार जारी की गई है। उम्मीदवार आवेदन करते समय अपने राज्य/Circle और उपलब्ध Division में vacancy जरूर check करें। Notification के Annexure-I में Division-wise vacancy की जानकारी देने का प्रावधान है और actual Division-wise vacancy portal पर उपलब्ध कराई जाती है।

Vacancy में अलग-अलग category के अनुसार reservation भी लागू रहेगा, जिसमें UR, OBC, SC, ST, EWS और PwBD आदि शामिल हैं। EWS के लिए 10 प्रतिशत reservation का प्रावधान है।

कौन-कौन से पद पर भर्ती होगी?

1. Branch Postmaster (BPM)

BPM को Branch Post Office के रोजाना के काम को संभालना होता है। इसमें Post Office की services, India Post Payments Bank से जुड़े काम, mail delivery और दूसरे postal काम शामिल होते हैं।

Single-handed Branch Office में BPM की जिम्मेदारी ज्यादा होती है। Branch Post Office को चलाने के लिए चयनित BPM को निर्धारित नियमों के अनुसार accommodation की व्यवस्था भी करनी होती है। इसके लिए उम्मीदवार को अपने खर्च पर Branch Post Office के लिए जगह उपलब्ध करानी होती है और उसे उसी post village में रहना होता है।

2. Assistant Branch Postmaster (ABPM)

ABPM का काम BPM की सहायता करना होता है। इसमें stamps और stationery की बिक्री, mail की delivery, IPPB से जुड़े deposit/payment transactions और Post Office के दूसरे काम शामिल हो सकते हैं।

जरूरत पड़ने पर ABPM को BPM के कुछ combined duties भी दिए जा सकते हैं। ABPM को संबंधित Post Office की delivery jurisdiction में रहना होता है।

3. Dak Sevak

Dak Sevak को Post Office, Sorting Office, Mail Office, Transit Mail Office, Delivery Centre या Department के दूसरे कार्यालयों में लगाया जा सकता है।

इनके काम में mail और parcels संभालना, delivery करना, mail bags से जुड़े काम, stamps/stationery से जुड़े काम, IPPB transactions और Post Office के काम में सहायता करना शामिल हो सकता है।

India Post GDS Salary 2026

GDS को regular Central Government employee की तरह salary नहीं मिलती है। GDS को Time Related Continuity Allowance (TRCA) के रूप में payment किया जाता है।

Notification में शुरुआती TRCA slab इस प्रकार दिया गया है:

पद TRCA Slab
BPM ₹12,000 से ₹29,380
ABPM / Dak Sevak ₹10,000 से ₹24,470

TRCA में नियमों के अनुसार सालाना 3 प्रतिशत की वृद्धि का प्रावधान है। इसके अलावा TRCA पर Government द्वारा समय-समय पर घोषित Dearness Allowance और कुछ अन्य allowances/social security benefits भी मिलते हैं।

ध्यान दें: GDS को regular Central Government employee के बराबर नहीं माना गया है। GDS की service conditions अलग हैं और ये Department of Posts के GDS Rules के तहत आती हैं।

GDS Recruitment 2026 Eligibility

Educational Qualification

GDS भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है।

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त Board से Secondary School Examination यानी 10वीं का pass certificate होना चाहिए। 10वीं में Mathematics और English में passing marks होना जरूरी है।

इसके अलावा उम्मीदवार ने संबंधित Postal Circle की local language कम से कम 10वीं कक्षा तक पढ़ी होनी चाहिए।

Age Limit

GDS Recruitment 2026 के लिए:

  • Minimum Age – 18 वर्ष
  • Maximum Age – 40 वर्ष

उम्र की गणना online application की last date के आधार पर की जाएगी।

Age Relaxation

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार age relaxation मिलेगी।

Category Age Relaxation
SC/ST 5 वर्ष
OBC 3 वर्ष
EWS कोई छूट नहीं
PwBD 10 वर्ष
PwBD + OBC 13 वर्ष
PwBD + SC/ST 15 वर्ष

Local Language जरूरी है

GDS भर्ती में local language का भी ध्यान रखना जरूरी है। उम्मीदवार ने जिस Circle में आवेदन किया है, वहां की निर्धारित local language को कम से कम 10वीं तक पढ़ा होना चाहिए।

Postal Circle Local Language
Punjab Punjabi
Haryana Hindi
Uttar Pradesh Hindi
Rajasthan Hindi
Bihar Hindi
Madhya Pradesh Hindi
Uttarakhand Hindi
West Bengal Bengali
Odisha Odia
Maharashtra Marathi
Karnataka Kannada
Kerala Malayalam
Tamil Nadu Tamil
Telangana Telugu

दूसरे राज्यों के लिए local language और special provisions notification के Annexure-III में दिए गए हैं।

Computer और Cycling का ज्ञान

GDS के लिए केवल 10वीं पास होना ही पर्याप्त नहीं है। उम्मीदवार को Computer का ज्ञान और Cycling का ज्ञान भी होना चाहिए।

Selected candidate को engagement के समय computer knowledge और cycling से संबंधित undertaking/declaration भी देना होगा।

इसके अलावा उम्मीदवार के पास अपने और परिवार के लिए adequate means of livelihood होना चाहिए। Notification में GDS को Government से मिलने वाले allowances/TRCA के अलावा livelihood के लिए दूसरे source of income की undertaking देने का भी प्रावधान है।

India Post GDS Selection Process 2026

GDS भर्ती की सबसे महत्वपूर्ण बात selection process है।

इस भर्ती में candidates को system-generated merit list के आधार पर shortlist किया जाएगा।

Merit list 10वीं कक्षा के Secondary School Examination में प्राप्त marks के आधार पर तैयार होगी। Marks को percentage में convert करके 4 decimal तक accuracy के साथ merit तैयार की जाएगी।

इसलिए GDS भर्ती में सामान्य तौर पर कोई written exam नहीं है। उम्मीदवार के 10वीं के marks जितने अच्छे होंगे, merit में आने की संभावना उतनी ही बेहतर रहती है।

अगर Marksheet में Grade/CGPA है

अगर 10वीं की marksheet में केवल grades दिए गए हैं तो Department के नियम के अनुसार marks calculate किए जाएंगे।

Grade को 9.5 के multiplication factor से convert करने का नियम दिया गया है।

Grade Grade Point Conversion
A1 10 10 × 9.5
A2 9 9 × 9.5
B1 8 8 × 9.5
B2 7 7 × 9.5
C1 6 6 × 9.5
C2 5 5 × 9.5
D 4 4 × 9.5

CGPA होने पर CGPA को 9.5 से multiply करके marks निकाले जाएंगे।

अगर marksheet में percentage और grade दोनों दिए गए हैं तो notification के अनुसार percentage को आधार बनाया जाएगा।

Merit में बराबर Marks होने पर क्या होगा?

अगर दो या ज्यादा candidates के marks समान रहते हैं तो tie को निर्धारित priority के अनुसार resolve किया जाएगा। इसमें पहले DOB यानी ज्यादा उम्र वाले उम्मीदवार को priority दी जाती है और उसके बाद category/gender आदि के आधार पर priority दी गई है। Department जरूरत पड़ने पर tie के लिए additional criteria भी लागू कर सकता है।

GDS Post Preference कैसे भरें?

Application form में candidate को अपनी eligible Division में उपलब्ध posts की preference देनी होगी।

एक candidate केवल एक selected Division में उपलब्ध GDS posts के लिए preference दे सकता है। Portal पर candidate की category, age, PwD status और local language के आधार पर eligible posts दिखाई जाएंगी।

जिस post की preference नहीं दी जाएगी, उसके लिए candidate को consider नहीं किया जाएगा।

अगर कोई candidate एक से ज्यादा posts की merit में आ जाता है तो preference order में जो पहली suitable post होगी, वही offer की जाएगी और बाकी posts पर उसका अधिकार समाप्त हो जाएगा।

सलाह: Post preference भरते समय जल्दबाजी न करें। सभी eligible Post ID और अपनी preference को ध्यान से check करके ही final submit करें।

GDS Application Fee 2026

GDS online application के लिए ₹100 fee रखी गई है।

इन candidates को application fee से छूट दी गई है:

  • सभी Female candidates
  • SC candidates
  • ST candidates
  • PwBD candidates
  • Transwomen candidates

Fee online माध्यम से जमा की जा सकती है। Credit Card, Debit Card, Net Banking और UPI आदि से payment किया जा सकता है।

Fee एक बार जमा करने के बाद refund नहीं होगी, इसलिए payment करने से पहले अपनी eligibility और selected Division अच्छी तरह check कर लें।

GDS Recruitment 2026 Photo और Signature Size

Photograph

जानकारी Photo Requirement
Format JPG/JPEG
File Size 30 KB से 100 KB
Recommended Dimensions 320 × 400 Pixels
Aspect Ratio 4:5
DPI 72 से 150
Background White या Light Colour
Face लगभग 70–80% area

Photo साफ और अच्छी रोशनी में होना चाहिए। Selfie या scanned photo upload नहीं करना है।

Signature

जानकारी Signature Requirement
Format JPG/JPEG
File Size 20 KB से 100 KB
Recommended Dimensions 300 × 120 Pixels
Aspect Ratio 5:2
DPI 72 से 150
Background White
Pen Black या Blue Pen

Signature साफ होना चाहिए। Typed या digital text को signature के रूप में upload नहीं करना है। Blurred या बहुत छोटा signature होने पर application reject हो सकता है।

Photo Signature Resize Online Click hare 

GDS Online Form 2026 कैसे भरें?

GDS form भरने के लिए सबसे पहले One-Time Registration करना होगा।

Step 1 – GDS Portal खोलें

India Post के GDS Online Engagement Portal पर जाएं।

Step 2 – One-Time Registration करें

पहली बार आवेदन करने वाले candidate को New Candidate Registration पर जाकर registration करना होगा।

इसके लिए अपना active mobile number और email ID रखें। दोनों को OTP से verify किया जाएगा।

Registration के बाद एक unique Registration Number मिलेगा।

Step 3 – Login करें

Registration Number और password की मदद से candidate login करें।

Step 4 – Application Form भरें

अपनी personal details, 10वीं की details, category, local language आदि जानकारी भरें।

नाम, Date of Birth, Father Name और Mother Name जैसी details 10वीं की marksheet के अनुसार ही भरें

Step 5 – Division और Post Preference चुनें

अपने लिए eligible Division चुनें और उपलब्ध posts की preference भरें।

Step 6 – Photo और Signature Upload करें

Notification में दिए गए size और format के अनुसार recent photograph और signature upload करें।

Step 7 – Preview Check करें

Final submit करने से पहले पूरा form ध्यान से check करें।

Photo और signature preview में साफ दिखाई दे रहे हैं या नहीं, यह जरूर देखें। Final submission के बाद photo/signature replacement का request स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Step 8 – Fee Payment करें

अगर आपके लिए fee applicable है तो ₹100 online fee जमा करें।

Step 9 – Final Submit करें

Form submit करने के बाद application का print या PDF अपने पास सुरक्षित रख लें।

GDS Application की Important Dates

Activity Date
One-Time Registration 31 अगस्त 2026 से 19 सितंबर 2026
Online Application & Fee Payment 2 सितंबर 2026 से 21 सितंबर 2026
Last Date 21 सितंबर 2026, शाम 5:00 बजे
Application Correction 23 सितंबर 2026 से 24 सितंबर 2026
Correction Last Time 24 सितंबर 2026, शाम 5:00 बजे

अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय form पहले भर देना बेहतर है। अंतिम दिनों में website पर ज्यादा load होने के कारण application submit करने में परेशानी हो सकती है।

GDS Document Verification

Merit list में नाम आने के बाद candidate को document verification के लिए संबंधित Division/Unit Head के सामने उपस्थित होना होगा।

Shortlisted candidates को physical document verification और आगे की engagement formalities के लिए निर्धारित समय में उपस्थित होना जरूरी है। Notification के अनुसार shortlist होने के बाद 15 दिनों के अंदर designated authority के कार्यालय में verification के लिए जाना होगा।

इसलिए आवेदन के समय जो जानकारी दी गई है, उसके original documents सुरक्षित रखें।

Department जरूरत पड़ने पर 10वीं की marksheet को DigiLocker/API Setu/Board की online website के माध्यम से भी verify कर सकता है। अगर online उपलब्ध marksheet और आवेदन की जानकारी में कोई गलती या discrepancy मिलती है तो candidature reject हो सकती है।

GDS भर्ती में किन बातों का ध्यान रखें?

  • एक से ज्यादा registration न करें।
  • किसी दूसरे व्यक्ति के mobile number/email से registration न करें।
  • नाम और Date of Birth 10वीं की marksheet के अनुसार रखें।
  • 10वीं के marks सही भरें।
  • गलत category select न करें।
  • Local language eligibility check करें।
  • Division सही चुनें।
  • Post preference ध्यान से भरें।
  • Photo और signature सही size में upload करें।
  • Final submit करने से पहले Preview जरूर देखें।
  • Registration Number सुरक्षित रखें।
  • Fee applicable है तो समय पर payment पूरा करें।
  • Form की copy अपने पास जरूर रखें।

Department के अनुसार एक candidate के लिए केवल एक registration की अनुमति है। Duplicate या multiple registration मिलने पर candidature cancel की जा सकती है।

GDS भर्ती में Selection के बाद क्या होगा?

पहले 10वीं के marks के आधार पर merit list तैयार होगी। इसके बाद shortlisted candidates का document verification होगा।

Documents सही पाए जाने पर provisional engagement की आगे की प्रक्रिया पूरी होगी।

कुछ shortlisted candidates की जगह supplementary list भी जारी की जा सकती है, जैसे कोई candidate verification के लिए नहीं आता, documents verify नहीं होते या joining formalities पूरी नहीं करता।

Department ने यह भी बताया है कि engagement process को परिस्थितियों के अनुसार modify या extend किया जा सकता है।

GDS के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

अगर आप:

  • 10वीं पास हैं,
  • 10वीं में Mathematics और English में passing marks हैं,
  • आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है,
  • संबंधित Circle की local language 10वीं तक पढ़ी है,
  • Computer और Cycling का knowledge रखते हैं,

तो आप अपनी eligibility के अनुसार GDS के लिए आवेदन कर सकते हैं। Reserved category के लिए age relaxation भी लागू है।

GDS Recruitment 2026 – FAQs

GDS Recruitment 2026 में कितने पद हैं?

India Post GDS Recruitment 2026 में कुल 23,757 पद हैं।

GDS भर्ती में कौन-कौन से पद हैं?

इसमें BPM, ABPM और Dak Sevak के पद शामिल हैं।

GDS के लिए कितनी पढ़ाई चाहिए?

उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। 10वीं में Mathematics और English में passing marks होने चाहिए।

GDS में selection कैसे होगा?

GDS में selection 10वीं के marks से तैयार system-generated merit list के आधार पर होगा।

क्या GDS भर्ती में परीक्षा होगी?

इस notification के selection criteria के अनुसार shortlist 10वीं के marks से तैयार merit list के आधार पर किया जाएगा। अलग written examination का उल्लेख नहीं है।

GDS की उम्र कितनी होनी चाहिए?

उम्र 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। Reserved categories को नियमानुसार relaxation मिलेगी।

GDS में application fee कितनी है?

सामान्य applicable fee ₹100 है। Female, SC/ST, PwBD और Transwomen candidates को fee से छूट है।

GDS form की last date क्या है?

Online application और fee payment की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक है।

GDS form में photo का size कितना होना चाहिए?

Photo JPG/JPEG format में 30 KB से 100 KB और recommended dimensions 320 × 400 pixels हैं।

GDS form में signature का size कितना होना चाहिए?

Signature JPG/JPEG format में 20 KB से 100 KB और recommended dimensions 300 × 120 pixels हैं।

GDS क्या Central Government की regular job है?

नहीं। Notification में साफ बताया गया है कि GDS regular Central Government employees के समान नहीं हैं। उनकी service conditions और allowances अलग हैं।

Important Links

निष्कर्ष

India Post GDS Recruitment 2026 में 23,757 पदों पर भर्ती का मौका है। 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि selection 10वीं के marks के आधार पर तैयार merit list से किया जाएगा।

जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे पहले अपनी 10वीं की marksheet, age, local language और Division eligibility check करें। इसके बाद GDS portal पर One-Time Registration करके online form भरें।

Form भरते समय सबसे ज्यादा ध्यान 10वीं के marks, personal details, post preference, photograph और signature पर दें। Final submit करने से पहले पूरा application form एक बार जरूर check करें।

आवेदन की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2026 शाम 5 बजे है, इसलिए last date का इंतजार न करें और समय रहते अपना form पूरा कर लें।

Post को शेयर भी करें 

Comments