Jobs
Sarkari Jankari

Local / General / Unreserved Train Ticket Booking Online | Railone App से जनरल लोकल या चालू टिकट कैसे बुक करें मोबाइल से

Unreserved/General या Local ट्रेन टिकट बुक करने के आसान स्टेप्स:ऐप डाउनलोड करें: अपने फोन के Google Play Store या ऐप स्टोर से RailOne ऐप डाउनलोड करें।लॉगिन या रजिस्ट्रेशन करें: ऐप खोलकर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें। ओटीपी (OTP) से वेरिफाई करें और 6 अंकों का M-PIN सेट करें। आप अपने IRCTC या पुराने UTS अकाउंट से भी लॉगिन कर सकते हैं।
अगर आपका पहले से कोई अकाउंट नहीं है तो सबसे पहिले New User Registration पर क्लिक करें Mobile Number OTP से Verify करें Name, Email, डालें Username और Password बनायें पासवर्ड Strong होना चाहिए कम से कम ( 8 अक्षर ) का हो नंबर, डिजिट  स्पेशल अक्षर भी होने चाहिए जैसे @+& ऐसा कुछ Captcha मैच करें और M PIN सेट करें 6 Digit का अब आपका Railone App पर अकाउंट बन जाएगा और अभी इसी यूजर नाम और पासवर्ड से लॉगिन करके कभी भी Railone App से Unreserved Or Platform टिकट Online Mobile से ही बुक कर सकते हो. 

local train ticket online booking,

लोकल / जनरल / चालू ( Unreserved ) ट्रेन टिकट कैसे बुक करें 

Unreserved (अनरिजर्व्ड ) विकल्प चुनें: होम पेज पर जाने के बाद Unreserved Ticket (अनरिजर्व्ड टिकट) के विकल्प पर क्लिक करें। Normal/Season दो ऑप्शन मिलता है General/Local / चालू  टिकट  बुकिंग के लिए Normal सिलेक्ट करना है अब स्टेशन की जानकारी भरें: 'From' (जहाँ से यात्रा शुरू करनी है) और 'To' (जहाँ तक जाना है) उन दोनों स्टेशनों के नाम दर्ज करें।टिकट का प्रकार चुनें: सामान्य यात्रा के लिए Outside Station (पेपरलेस) या AT Station Print (पेपर) का विकल्प चुनें। (Outside Station चुनने पर फोन में जीपीएस (GPS) चालू होना चाहिए और आप स्टेशन के ठीक पास या तय दायरे में नहीं होने चाहिए। Railway ट्रैक या Railway स्टेशन से लगभग 20 मीटर दूरी पर रहेंगे तब ही टिकट बुक हो पाएगा ट्रेन Railway ट्रैक और स्टेशन पर ये App काम नहीं करेगा तो स्टेशन पर पहुँच ने से पहले ही आपकी टिकट बुक कर लेना चाहिए। Proceed To Book करें 

Local ट्रेन टिकट बुकिंग 
 
भुगतान (Payment) करें: किराए (Fare) की जांच करने के बाद UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या रेल वॉलेट (R-Wallet) के जरिए ऑनलाइन पेमेंट पूरा करें।
UPI से Payment करने पर 3% का Extra Discount भी मिलता है। ऑनलाइन मोबाइल से जनरल टिकट बुक करने पर रेलवे-स्टेशन पर टिकट के लिए लाइन में लगने वाला समय भी बचता है साथ साथ पैसा भी कम लगता है। तो Payment Complete होने के बाद Ticket Successful Book हो जाएगा जो आपके मोबाइल स्क्रीन पर दिख जाएगा।
पेमेंट सफल होते ही आपका डिजिटल QR कोड वाला जनरल टिकट ऐप में आ जाएगा,
 
unreserved ticket booking online
Unreserved Ticket booking in mobile 

जनरल लोकल ट्रेन टिकट Railone App से कैसे दिखाएँ।

 अब अगर Railway Station पर या ट्रेन में TTE टिकट मांगे तो Railone App खोले और नीचे MY Booking ऑप्शन पर क्लिक करें जो भी टिकट बुक हुआ होगा यहाँ दिखेगा View Details पर क्लिक करके यहाँ से टिकट Show कर सकते हो इस टिकट का प्रिंट लेने की जरूरत नहीं होती है। 
खास बात यह है कि अगर आप ट्रेन में कहीं ऐसी जगह पर हैं जहां आपके फोन में इन्टरनेट नहीं चल रहा तो ये Railone App बिना इन्टरनेट के भी काम करेगा और आप बुक किए गए टिकट को Show कर पाएंगे। 
 RailOne App से General/Local Ticket Booking से जुड़ी जरूरी जानकारी

जनरल, चालू और लोकल Train Ticket में क्या अंतर है?

RailOne App से बुक किया गया Unreserved Ticket मेल एक्स्प्रेस, सुपर फास्ट, ट्रेनों में अनारक्षित कोच जनरल डिब्बे में यात्रा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही लोकल और पैसेंजर ट्रेन में भी यात्रा किया जा सकता है जिनमें रिजर्वेशन जरूरी नहीं होता। इसमें General, Local और कुछ अन्य Unreserved यात्रा शामिल हो सकती है। 

कितने यात्रियों का टिकट एक साथ बुक कर सकते हैं?

एक ही बार में एक साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए 5 Unreserved Ticket बुक किया जा सकता है। यात्रियों की संख्या चुनते समय सही संख्या दर्ज करें, क्योंकि टिकट बुक होने के बाद गलत यात्री संख्या होने पर परेशानी हो सकती है।

General Ticket Book करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें

- Platform पर पहुंचने से पहले टिकट जरूर बुक कर ले
- From और To Station सही चुनें।
- सही यात्री संख्या दर्ज करें।
- टिकट का Fare और Journey Details Payment से पहले अच्छी तरह जांच लें।
- Unreserved Ticket के लिए मोबाइल में GPS/Location चालू रखें।
- स्टेशन के अंदर या रेलवे ट्रैक के बहुत पास जाकर Outside Station चुन कर Ticket बुक करने की कोशिश न करें।
- टिकट बुक होने के बाद उसे My Bookings में जाकर जरूर जांच लें।
- मोबाइल की Battery पर्याप्त रखें ताकि जरूरत पड़ने पर टिकट दिखाया जा सके।
- TTE/TC द्वारा टिकट मांगने पर ऐप में उपलब्ध Digital Ticket/QR Ticket दिखाएं।

क्या General Ticket का Print निकालना जरूरी है?

अगर आपने ऐसा Paperless/Outside Station चुन के Ticket बुक किया है जिसे मोबाइल पर दिखाने की अनुमति है, तो सामान्यतः अलग से प्रिंट निकालने की जरूरत नहीं होती। टिकट को RailOne App के My Bookings सेक्शन से दिखाया जा सकता है।

हालांकि, टिकट बुक करते समय आपने AT Station विकल्प चुना है तो उसके  नियम अलग हैं Ticket का प्रिंट टिकट काउन्टर या Atvm मशीन से लेना होगा। इसलिए टिकट बुक करते समय चुने गए Ticket Type को ध्यान से देखें।

Mobile में Internet नहीं हो तो Ticket कैसे दिखाएं?

यात्रा के दौरान इंटरनेट कनेक्शन कमजोर होने पर RailOne App को आप बुक किए गए टिकट को दिखाने के लिए बिना इन्टरनेट भी ईस्तेमाल कर पाओगे।

General Ticket Cancel कैसे करें?

Unreserved Ticket को Cancel करने के नियम आपके चुने गए Ticket Type और Booking Method पर निर्भर कर सकते हैं। इसलिए Cancel करने से पहले RailOne App में उस टिकट के सामने उपलब्ध Cancel Ticket विकल्प और Refund/Cancellation Rules जरूर देखें। 
Unreserved टिकट जो ऑनलाइन RailOne App से बुकिंग होता है उसको वापस नहीं किया जा सकता. तो सीधी बात है कि टिकट वापस नहीं होगा तो पैसा भी नहीं मिलेगा। कुल मिला कर टिकट Cancel नहीं होगा।

अगर Payment कट जाए लेकिन Ticket Book न हो तो क्या करें?

कभी-कभी Payment सफल होने के बावजूद टिकट तुरंत स्क्रीन पर दिखाई नहीं देता। ऐसी स्थिति में दोबारा Payment करने से पहले My Bookings/Booking History चेक करें। अगर टिकट नहीं बना है लेकिन पैसे कट गए हैं, तो Transaction Status और Refund की जानकारी ऐप में उपलब्ध विकल्पों से जांचें।

क्या मोबाइल से General Ticket पहले से बुक कर सकते हैं?

हाँ, Unreserved Ticket के लिए ऐप में यात्रा शुरू करने से 3 घंटे पहले टिकट बुक करना चाहिए। खासकर स्टेशन के पास पहुंचने के बाद GPS/Location आधारित नियम लागू हो सकते हैं, इसलिए स्टेशन के लिए निकलने से पहले या निर्धारित सीमा के बाहर रहते हुए टिकट बुक करना बेहतर है।

RailOne App में Ticket कहाँ मिलेगा?

Ticket Book होने के बाद RailOne App के My Bookings सेक्शन में जाकर अपनी बुकिंग देख सकते हैं। वहां संबंधित टिकट को खोलकर Journey Details और उपलब्ध Digital Ticket/QR Code को देखा जा सकता है।

Ticket दिखाते समय क्या-क्या जरूरी है?

टिकट चेक होने पर यात्री को अपने मोबाइल में संबंधित टिकट दिखाना चाहिए। मोबाइल में टिकट के साथ यात्रा से संबंधित जरूरी जानकारी उपलब्ध रखें। यदि रेलवे कर्मचारी पहचान पत्र मांगता है तो वैध ID भी उपलब्ध रखें।

स्टेशन पहुंचने से पहले Ticket क्यों Book करना चाहिए?

Paperless Ticket में Location/GPS से संबंधित नियम होने के कारण स्टेशन के अंदर या रेलवे ट्रैक के बहुत पास पहुंचने के बाद टिकट बुक करने में समस्या आ सकती है। इसलिए यात्रा शुरू करने से पहले ही RailOne App से टिकट बुक कर लेना सबसे अच्छा है।

RailOne App से Ticket Booking के फायदे

RailOne App से Unreserved Ticket बुक करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यात्रियों को हर बार General Ticket Counter की लंबी लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ती। मोबाइल से टिकट बुक करने के कारण समय बचता है और यात्रा शुरू करने से पहले ही टिकट तैयार हो जाता है।

इसके अलावा, टिकट मोबाइल में उपलब्ध होने के कारण अलग से कागज का टिकट संभालकर रखने की जरूरत नहीं होती है।
 

 RailOne App General Ticket Booking FAQ

1. RailOne App से General Ticket कैसे बुक करें?

RailOne App में Unreserved Ticket > Normal विकल्प चुनें। From और To Station भरकर Ticket Type चुनें और Payment करके General Ticket बुक करें।

2. क्या RailOne App सेbLocal Train का Ticket बुक कर सकते हैं?

हाँ, Unreserved सुविधा वाली Local/General Train का Ticket RailOne App से मोबाइल पर ऑनलाइन बुक किया जा सकता है।

3. क्या General Ticket के लिए Print निकालना जरूरी है?

Paperless Ticket बुक करने पर अलग से Print निकालने की जरूरत नहीं होती। टिकट RailOne App में दिखाया जा सकता है।

4. General Ticket बुक करने के लिए GPS क्यों जरूरी है?

Paperless Ticket Booking में Location/GPS की आवश्यकता हो सकती है। इसलिए टिकट बुक करते समय मोबाइल का GPS चालू रखें और रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले टिकट बुक करें।

5. RailOne App में Book किया हुआ Ticket कहां मिलेगा?

RailOne App खोलकर My Bookings में जाएं। यहां बुक किया हुआ General/Unreserved Ticket देखा और जरूरत पड़ने पर दिखाया जा सकता है।

6. क्या Internet नहीं होने पर Book किया हुआ Ticket दिखा सकते हैं?

ऐप में उपलब्ध Offline Ticket सुविधा के अनुसार बुक किया हुआ टिकट बिना Internet के भी दिखाया जा सकता है। यात्रा से पहले टिकट की जानकारी जांच लेना बेहतर है।

7. Payment कट गया लेकिन Ticket नहीं बना तो क्या करें?

सबसे पहले My Bookings में Ticket Status चेक करें। Ticket नहीं बना है तो दोबारा Payment करने से पहले Transaction Status और Refund की जानकारी जांचें।

8. क्या मोबाइल से General Ticket बुक करना सुरक्षित है?

हाँ, RailOne App के माध्यम से मोबाइल से Unreserved Ticket बुक किया जा सकता है। अपना OTP, Password और M-PIN किसी अन्य व्यक्ति के साथ शेयर न करें।
 
यह भी पढ़े..

 

Comments