Jobs
Sarkari Jankari

IRCTC Account कैसे बनाएं 2026 | How To Create IRCTC Account Without Error New Process

IRCTC अकाउंट कैसे बनाएं? IRCTC Id Password बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप पूरी जानकारी ।

IRCTC Account Kaise banaye 2026,

भारतीय रेलवे में ऑनलाइन टिकट बुक करने के सबसे पहले आपके पास IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) पर अकाउंट होना यानी IRCTC का User Id और Password होना बहुत जरूरी है। चाहे आप IRCTC Rail Connect App या वेबसाइट से टिकट बुक करें या Ixigo Train, Confirmtkt, Make My Trip, Goibibo, या किसी भी Railway Ticket Booking Partner App या वेबसाइट से टिकट बुक करें हर जगह आपको IRCTC का User Id और Password डालना होगा।

कई बार लोग IRCTC नया अकाउंट बनाते समय या रजिस्ट्रेशन करते समय छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं जिससे IRCTC अकाउंट नहीं बन पाता।

इस पोस्ट में हम जानेंगे कि बिना किसी एरर (Error) के आप अपना IRCTC यूजर आईडी और पासवर्ड कैसे बना सकते हैं। 

रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी चीजें:

  1. मोबाइल नंबर: जो पहले कभी IRCTC पर रजिस्टर न हुआ हो।
  2. ईमेल आईडी: एक एक्टिव ईमेल पता।
  3. आधार/पैन कार्ड: भविष्य में KYC वेरिफिकेशन के लिए। 
अगर आप का IRCTC Account आधार कार्ड से लिंक होता है तो आप तत्काल कोटा का टिकट भी ऑनलाइन बुक कर सकते हो और 60 दिन पहले जिस दिन टिकट बुकिंग खुलती है उस दिन यानी पहले दिन टिकट बुक करने के बाद लिए IRCTC अकाउंट का आधार से लिंक होना जरूरी है।

IRCTC अकाउंट बनाने की पूरी प्रक्रिया (Step-by-Step)

सबसे पहले IRCTC Rail Connect App या ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
1. IRCTC Rail Connect App खोलें Register User? के विकल्प पर क्लिक करें irctc.co.in वेबसाइट पर Re Drect  होगा।
 

 2. बुनियादी विवरण (Basic Details) भरें

यहाँ आपको अपनी लॉगिन जानकारी सेट करनी होगी:

User ID:  एक अनोखा (Unique) नाम चुनें (जैसे: Rahul2026 ) अगर User ID not available" आए, तो नाम के पीछे कुछ और नंबर जोड़ें। जब तक Available ना दिखे। कुछ बदलते रहें।

Password: पासवर्ड मजबूत होना चाहिए। इसमें कम से कम एक बड़ा अक्षर (Capital), एक छोटा अक्षर (Small) और एक नंबर एक Special Character होना चाहिए (उदाहरण: India@123) ऐसा पासवर्ड आप बना सकते हो।

IRCTC Account Kaise banaye 2026

3. व्यक्तिगत विवरण (Personal Details) भरें

 अपना नाम, जन्म तिथि (DOB) और जेंडर (लिंग) चुनें।

  अपना पेशा (Occupation) और वैवाहिक स्थिति (Marital Status) चुनें।

अपना Email ID और Mobile Numbe  ध्यान से भरें क्योंकि वेरिफिकेशन इसी पर होगा!

4. पता (Address Details) भरें

अपने घर का पूरा पता, पिन कोड (Pin Code) और शहर चुनें।

अपने पास के पोस्ट ऑफिस (Post Office) का चयन करें और अपना फोन नंबर दोबारा भरें।

5. वेरिफिकेशन (Mobile & Email Verification)

फॉर्म सबमिट करने के बाद आपका अकाउंट तब तक एक्टिव नहीं होगा जब तक आप वेरिफिकेशन पूरा नहीं करते:

1. अपनी नई User ID और Password से Login करें।

2. आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे डालकर वेरीफाई करें।

3. आपकी ईमेल आईडी पर भी एक OTP भेजा जाएगा, उसे भी वेरीफाई करें।

रजिस्ट्रेशन के दौरान इन बातों का रखें खास ध्यान (Tips to Avoid Error):

Space न दें: यूजर आईडी (User ID) बनाते समय अक्षरों के बीच में स्पेस (खाली जगह) न छोड़ें।

Captcha सही भरें: फॉर्म के अंत में दिया गया 'Captcha Code' जैसा दिख रहा है, वैसा ही भरें।

Unique Data: एक मोबाइल नंबर और एक ईमेल आईडी से केवल एक ही IRCTC अकाउंट बन सकता है।

अगर IRCTC की वेबसाइट Irctc.co.in पर IRCTC अकाउंट बनाते समय कोई Error आता है अकाउंट नहीं बना पाता तो आप एक दूसरे तरीके से भी अपना IRCTC का नया अकाउंट बना सकते हो।

IRCTC Error आने पर आप RAILONE APP से अकाउंट बना सकते हो RailOne Railway का सुपर App है। और IRCTC Rail Connect App और Railone App दोनों पर Same Id अकाउंट से लॉगिन किया जा सकता है।

RailOne से IRCTC अकाउंट कैसे बनाएं?

Railone App से IRCTC अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले Railone App Download करना है Railone App खोलें।  New User Registration विकल्प पर क्लिक करें अपना मोबाइल नंबर enter करें और verify पर क्लिक करें आपके नंबर पर OTP आएगा OTP Enter करके Verify करें। अब अपना नाम, जन्म तिथि (DOB) डालें User Id में अपनी मर्जी से जो भी यूजर नाम रखना चाहते हैं वो डालें User Name Unique होना चाहिए और Available होना चाहिए।
जैसे Rahul2026 ) अगर User ID not available" आए, तो नाम के पीछे कुछ और नंबर जोड़ें। जब तक Available ना दिखे। कुछ बदलते रहें।

Password: पासवर्ड मजबूत होना चाहिए। इसमें कम से कम एक बड़ा अक्षर (Capital), एक छोटा अक्षर (Small) और एक नंबर एक Special Character होना चाहिए (उदाहरण: India@123) ऐसा पासवर्ड आप बना सकते हो। सभी जानकारी दर्ज करने और User id Password बनाने के बाद नीचे Captcha मैच करना है Slide करके फिर Successful अकाउंट Create हो जाएगा ।
Railone App से IRCTC अकाउंट कैसे बनाएं

अब Railone App दोबारा खोलना है और Registered User पर क्लिक करना है यहाँ वही मोबाइल डालना है जो पहले डाला OTP से Login करना है और अब नीचे You का ऑप्शन मिलेगा इसपर क्लिक करके Edit Details पर क्लिक करना है।

यहाँ पर आपको DOB, Gender, Id Card जो भी देना होता पता के पहचान के लिए Select करना और अपना पूरा Address/पता दर्ज करके Update कर देना है।

अब आपका IRCTC या Railone अकाउंट Successful Create हो जाएगा और अब आप सभी Railone App से लॉगिन करके Unreserved Ticket Booking, Reserved Ticket, Or Platform टिकट बुकिंग ऑनलाइन मोबाइल से कर सकते हो।

और अगर आप चाहें तो इसी यूजर I'd पासवर्ड से IRCTC Rail Connect App पर भी लॉगिन करके ऑनलाइन Railway Ticket Booking कर सकते हो।

निष्कर्ष:

जैसे ही आपका मोबाइल और ईमेल वेरीफाई हो जाता है, आपका IRCTC अकाउंट तैयार है। अब आप कभी भी घर बैठे अपनी ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं।

आशा है कि यह जानकारी आपके काम आएगी। यदि आपको रजिस्ट्रेशन में कोई समस्या आ रही है, तो नीचे कमेंट में जरूर पूछें!

Comments

Akshay Shukla

About Me

नमस्ते! मेरा नाम Akshay Shukla है। Sarkaarijankari.com का Editor & Founder हूँ। यहाँ मैं सरकारी नौकरियों और टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारी शेयर करता हूँ।