GDS Recruitment 2026 | Online Apply Kaise Kare | India Post GDS Registration Online Step-by-Step Full Process
UP Home Guard Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। यदि आपने भी इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, तो आपके लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। बोर्ड ने परीक्षा शहर की जानकारी (City Intimation Slip) और एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी कर दिया है आधिकारिक वेबसाइट से देख और डाउनलोड कर सकते हैं.
इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि आप अपना एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश क्या हैं।
होमगार्ड (Home Guard) |
25, 26 और 27 अप्रैल 2026
18 अप्रैल 2026
22 अप्रैल 2026
यूपी होमगार्ड परीक्षा 2026 प्रदेश के 74 जिलों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों (Shifts) में होगी:
पहली पाली (Morning Shift): सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
दूसरी पाली (Evening Shift): दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना प्रवेश पत्र आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:
UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर "UP Home Guard Admit Card 2026" के लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
अब एक नया पेज खुलेगा, यहाँ अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करें।
कैप्चा कोड भरकर 'Submit' या 'Login' बटन पर क्लिक करें।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे PDF में Save या डाउनलोड करें और भविष्य के लिए कम से कम दो प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) एडमिट कार्ड से पहले 'सिटी इंटीमेशन स्लिप' जारी करता है। यह आपके एडमिट कार्ड का विकल्प नहीं है, बल्कि आपकी सुविधा के लिए दी जाने वाली एक अग्रिम सूचना है।
सबसे पहले uppbpb.gov.in पर विजिट करें।
होमपेज पर Home Guard City Intimation Slip 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि (DOB) भरकर लॉगिन करें।
लॉगिन करते ही आपकी स्क्रीन पर परीक्षा के शहर का नाम और परीक्षा की तारीख दिखाई देगी।
भविष्य के संदर्भ के लिए इसका स्क्रीनशॉट ले लें या पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
(Importance of City Slip)
चूंकि परीक्षा 74 जिलों में आयोजित हो रही है, सिटी स्लिप से आपको यह पहले पता चल जाता है कि आपकी परीक्षा किस शहर में है। इससे आप बस या ट्रेन का रिजर्वेशन समय रहते करा सकते हैं।
परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक तीन दिनों तक चलेगी। स्लिप के जरिए आपको पता चल जाता है कि आपकी परीक्षा किस दिन और किस शिफ्ट में है।
परीक्षा केंद्र के शहर का पता होने से उम्मीदवारों को अंतिम समय में होने वाली भागदौड़ और तनाव से मुक्ति मिलती है।
नोट: ध्यान रहे कि सिटी स्लिप को परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य नहीं है, लेकिन एडमिट कार्ड (जो 22 अप्रैल से आएंगे) के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा में शामिल होने से पहले इन बातों का विशेष ध्यान रखें:
परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, या ड्राइविंग लाइसेंस) कोई एक ले जाना अनिवार्य है।
परीक्षा केंद्र पर आपकी डिजिटल पहचान (e-KYC) की जाएगी, इसलिए सुनिश्चित करें कि आपका आधार कार्ड बायोमेट्रिक्स अनलॉक हो। अगर आधार कार्ड Biometric Lock है तो पहले ही आधार कार्ड की Website UIDAI पर जा कर अपने आधार कार्ड Biometric को Unlock कर लें.
एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग समय के अनुसार ही केंद्र पर पहुंचें। गेट बंद होने के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक: यहाँ क्लिक करें
एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक (22 अप्रैल से सक्रिय) यहाँ क्लिक करें
यहाँ देखें
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए अपना एडमिट कार्ड समय पर डाउनलोड कर लें। यदि आपको डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है, तो आप बोर्ड की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।
ऐसी ही और सरकारी नौकरी और एडमिट कार्ड की जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें।
© 2026 Sarkaarijankari.com | All Rights Reserved
Comments
Post a Comment