Jobs
Sarkari Jankari

IRCTC TDR File Kaise Karen 2026- ट्रेन टिकेट का TDR फाइल कौन कर सकता है or कब कितना refund मिलता है

TDR File Kaise Kare, Train Ticket का TDR फाइल करके टिकेट का पूरा पैसा वापस कैसे मिलता है।चलिए जानते हैं। 

जी हाँ IRCTC TDR कौन कब कैसे  फाइल करे तो कब कितना Refund मिलेगा यहाँ पर IRCTC TDR File Or Status कौन पूरा Process बताने वाला हूं। 

IRCTC पर TDR (Ticket Deposit Receipt) फाइल करके आप ट्रेन लेट होने, कैंसल होने,टिकेट RAC होने, या किसी कारण से यात्रा न कर पाने पर ऑनलाइन रिफंड पा सकते हैं। यह प्रक्रिया IRCTC वेबसाइट/ऐप और अन्य टिकेट बुकिंग पार्टनर App पर  'My Bookings' या Trip, में 'File TDR' के जरिए होती है। 

अगर ट्रेन 3 घंटे से ज्यादा लेट है या टिकेट चार्ट Prepared होने के बाद भी RAC है या आप नहीं गए, तो पूरा रिफंड मिल सकता है, जो आमतौर पर 7-60 दिनों में खाते में आता है। 

Irctc tdr file kaise kare

TDR कब और कौन फाइल कर सकता है?

ट्रेन 3 घंटे से ज्यादा लेट: यदि ट्रेन अपने निर्धारित प्रस्थान समय से 3 घंटे या अधिक लेट है और आप यात्रा नहीं करते हैं। तब आप Online TDR File करके अपने ट्रेन टिकेट का पूरा किराया वापस ले सकते हैं। 

यात्रा नहीं की: टिकट कन्फर्म, RAC, या वेटिंग लिस्ट में हो लेकिन यात्रा नहीं की।

एसी खराब: एसी कोच में खराबी होने पर (72 घंटे के भीतर)।

ट्रेन का मार्ग बदला: अगर ट्रेन का रास्ता बदल गया है।

लोअर क्लास में सफर: अगर ऊँची श्रेणी (1AC) का टिकट लिया था लेकिन निचली श्रेणी (2AC) में सफर करना पड़ा।

आदि में आप IRCTC से TDR फाइल करके पैसा वापस ले सकते हैं। 

TDR फाइल करने की प्रक्रिया (Online)

IRCTC वेबसाइट या IRCTC Rail Connect App पर लॉग इन करें और 'My Account' में जाएँ।

'My Transactions' पर क्लिक करें और 'File TDR' विकल्प चुनें।

जिस टिकट (PNR) के लिए रिफंड चाहिए उसे चुनें।

रिफंड का कारण (जैसे- ट्रेन लेट, पैसेंजर नहीं गया) चुनें।

विवरण सबमिट करें और रसीद सुरक्षित रखें। 

रिफंड के नियम (कब कितना मिलता है)

ट्रेन 3 घंटे से ज्यादा लेट: Ticket RAC, Train Bording or Destination Station पर न आए पूरा रिफंड, कोई कैंसलेशन चार्ज नहीं।

चार्ट बनने के बाद: चार्ट तैयार होने के बाद ऑनलाइन TDR फाइल करना पड़ता है।

TATKAL टिकट: कन्फर्म तत्काल टिकट पर रिफंड तभी मिलता है जब ट्रेन 3 घंटे से ज्यादा लेट हो या रद हो।

समय सीमा: आमतौर पर ट्रेन छूटने या प्रस्थान समय से 1-3 घंटे के भीतर TDR फाइल करना बेहतर होता है।

रिफंड समय: लगभग 7-15 working days लगते हैं।

अगर आपने किसी IRCTC पार्टनर App या Website से टिकेट बुक किया है। 

Confirmtkt App, Ixigo Train App, या Other App से तो जहाँ से भी आपने टिकेट बुक किया था उस App पर लॉगिन करें और Trip वाले ऑप्शन पर जाएं यहाँ TDR File पर क्लिक करें।

यहाँ से अपना टिकेट PNR सिलेक्ट करें और अब TDR फाइल करने का कोई एक Reason चुने Submit करें अब TDR File हो जाएगा। अगर Status देखना हो तो IRCTC App या Website पर लॉगिन करें My Transactions पर जाएं TDR History पर क्लिक करें यहाँ से जिस टिकेट PNR का Status देखना है वो चुने अब यहाँ से TDR कब Status दिख जाएगा।

इस तरह से आप सभी ट्रेन टिकेट का TDR फाइल करके पूरा पैसा वापस ले सकते हो।  Ticket Confirm होने और चार्ट बनने के बाद भी।

अगर ट्रेन टिकेट कन्फर्म है और चार्ट बन गया है तो टिकट cancel करने पर refund नहीं मिलता और TDR फाइल करने पर पूरा Refund मिल जाता हैं।


Akshay Shukla

About Me

नमस्ते! मेरा नाम Akshay Shukla है। Sarkaarijankari.com का Editor & Founder हूँ। यहाँ मैं सरकारी नौकरियों और टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारी शेयर करता हूँ।

Recent

      Tranding

      Flipkart Work From Home Job Apply Online | घर बैठे पैसे कैसे कमाएँ? पूरा विवरण

      RVUNL Technician-III Recruitment 2025 | राजस्थान ऊर्जा विभाग टेक्नीशियन भर्ती 2025 (2163 पद)

      Ixigo Travel Guarantee Review, कन्फर्म ट्रेन टिकेट नहीं मिला तो तीन गुना ज्यादा पैसा वापस | Reality of 3× Refund

      India Post GDS Bharti 2026 | How to Apply Online GDS Bharti Form Online

      UP Police Constable Recruitment 2026 Apply Online| 32679 Vacancy Notification