कौन कर रहा है आपके Aadhaar का इस्तेमाल, अब घर बैठे ऐसे लगाए पता
कौन कर रहा है आपके Aadhaar का इस्तेमाल, अब घर बैठे ऐसे लगाए पता Aadhar Card History UIDAI ने एक ऐसा तरीका तैयार किया है, जिसके जरिए हम आसानी से यह पता लगा सकते हैं कि हमारे आधार कार्ड का उपयोग कहां-कहां और कब हुआ है. हम सभी लोगों को अपने डॉक्यूमेंट की गोपनीयता का पूरा ध्यान रखना चाहिए. डॉक्यूमेंट की सिक्योरिटी न होने के कारण कई बार लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है. इसी को ध्यान में रखते हुए UIDAI ने यह प्रवधान निकाला है. Contents कौन कर रहा है आपके आधार का इस्तेमाल इसके लिए आपको सबसे पहले https://resident.uidai.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा. यहां जाने के बाद आपको आधार ऑथेंटिकेशन हिस्त्री (History) पेज पर जाने के लिए लिंक पर क्लिक करें. अब आप अपना आधार नंबर और सिक्यॉरिटी कोड भरिए. इसके बाद 'Generate OTP' पर क्लिक करना होगा. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा. जैसे ही आप ओटीपी नंबर एंटर करेंगे वैसे ही आपको साइट पर कुछ और विकल्प भी दिखाई देंगे. इसमें आपको इनमें सूचना की अवधि और ट्रांजैक्शंस की संख्या को बताना होगा सभी जा...