How to Check Pan Card Status Hindi: पेन कार्ड कहाँ पहुंचा ऐसे चेक करें।
PAN Card Status Check Online: PAN Card कहाँ पहुंचा ऐसे चेक करें अगर आपने नया PAN Card बनवाने के लिए आवेदन किया है , या अपने पुराने PAN Card में Name, Date of Birth, Address या दूसरी जानकारी में correction कराया है और अभी तक PAN Card नहीं मिला है, तो आप घर बैठे अपने आवेदन का status online check कर सकते हैं। PAN application का status देखने के लिए आपको हर बार PAN office जाने की जरूरत नहीं है। मोबाइल फोन से ही यह पता लगाया जा सकता है कि आपका PAN application अभी processing में है, PAN allot हो चुका है या card dispatch किया जा चुका है। अगर PAN Card dispatch हो गया है और आपको Speed Post/India Post tracking number मिल गया है, तो उसके बाद आप यह भी देख सकते हैं कि आपका card डाक में कहां पहुंचा है। इस पोस्ट में हम आपको PAN Card Status Check करने से लेकर PAN Card dispatch होने के बाद Speed Post tracking तक की पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में बताएंगे। PAN Card क्या होता है? PAN का पूरा नाम Permanent Account Number है। यह Income Tax Department द्वारा जारी किया जाने वाला एक unique 10-character...