Driving license Renewal कैसे करें घर बैठे ऑनलाइन बिना RTO जाये. जाने पूरा Process
घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कैसे करें? बिना RTO जाये Step by Step Full Process 2026 आज के डिजिटल दौर में सरकारी काम के लिए दफ्तरों के चक्कर काटना बीते जमाने की बात हो गई है। अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस (DL) एक्सपायर हो गया है या Expire होने वाला है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप आराम से घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से इसे रिन्यू ( Renewal )कर सकते हैं। इस पोस्ट में हम स्टेप-बाय-स्टेप जानेंगे कि ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन रिन्यूअल की पूरी प्रक्रिया क्या है, कौन से दस्तावेज लगेंगे कितनी फीस लगेगी और आपको किन बातों का ख्याल रखना है। 1. ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कब कराना चाहिए? नियमों के मुताबिक, आप अपने लाइसेंस की एक्सपायरी डेट से 1 साल पहले या एक्सपायरी के 1 साल बाद तक रिन्यूअल के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान दें: यदि आप समाप्ति के 30 दिनों के भीतर आवेदन करते हैं, तो कोई लेट फीस नहीं लगती। लेकिन 1 साल के बाद आवेदन करने पर आपको दोबारा ड्राइविंग टेस्ट देना पड़ सकता है और भारी जुर्माना भी लग सकता है। 2. ड्राइविंग लाइसेंस की ऑनलाइन रिन्यूअल की चरण-दर-चर...